No menu items!
Wednesday, February 4, 2026
spot_img

Latest Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बिहार दौरे पर, 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

Bihar News: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पटना में उनका भव्य स्वागत होगा और वे कार्यकर्ताओं व जनता से सीधे संवाद करेंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बिहार BJP के पूर्व अध्यक्ष और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि नितिन नवीन 9 फरवरी को पटना पहुंचेंगे और 10 फरवरी को शाम में दिल्ली वापस लौटेंगे. पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा
बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में करीब 10,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के जरिए नितिन नवीन सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूती देने का संदेश देंगे। इसके अलावा, वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है.

विधानसभा दौरा और जनसंपर्क
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है. 10 फरवरी को नितिन नवीन विधानसभा का दौरा करेंगे, जहां पार्टी नेता उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर जाएंगे और आम लोगों से मिलकर उनसे संवाद करेंगे. इस दौरे का उद्देश्य न केवल पार्टी संगठन को मजबूत करना है बल्कि आम जनता के बीच संपर्क बढ़ाना भी है. पूरे बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि 45 साल के नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

पिछला स्वागत और आगामी संभावित बैठकें
बता दें कि 20 जनवरी को नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था. इससे पहले जब वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने थे, तब पटना आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था. एयरपोर्ट से मिलर स्कूल मैदान तक रोड शो हुआ और ग्राउंड में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. इस बार भी वे पार्टी नेताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर बैठक कर सकते हैं और जमीनी स्तर पर रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. यह दौरा उनके लिए और बिहार BJP के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.