No menu items!
Wednesday, May 6, 2026
spot_img

Latest Posts

बिहार में 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर चर्चा गर्म

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को होने जा रहा है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ाना चाह रही है। इस बीच, सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत के भी शामिल होने को लेकर प्रदेश की सियासत में चर्चा तेज है। निशांत कुमार फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों के दौरे पर अपनी सद्भाव यात्रा पर हैं। इस बीच, उनके मंत्री बनाए जाने की खबर को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इधर, जदयू एमएलसी संजय गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार मंत्री बनें, लेकिन अंतिम फैसला खुद निशांत कुमार को लेना है।

फिलहाल उनकी प्राथमिकता पहले बिहार में अपनी राजनीतिक और सामाजिक समझ को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि निशांत मंत्री बनें। बताया जा रहा है कि निशांत को मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्हें समझाने की बात कही जा रही है। निशांत कुमार के हालांकि मंत्री बनने को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। पार्टी के भीतर इच्छा जरूर जताई जा रही है, लेकिन निशांत कुमार की अपनी रणनीति और सोच अलग है। बता दें कि बिहार में 7 मई यानी गुरुवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार होना है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे। इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे। पटना में शपथ ग्रहण समारोह के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन के स्वागत संदेशों के साथ ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ का नारा लिखा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.