No menu items!
Tuesday, November 17, 2026
spot_img

Latest Posts

चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के 11 मामलों में 14 व्यक्तियों को रंगे हाथों काबू किया

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की गई अपनी मुहिम के तहत अक्टूबर माह में रिश्वतखोरी के 11 अलग-अलग मामलों में 11 सरकारी कर्मचारियों और 3 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों में फैले भ्रष्टाचार को हर क्षेत्र में जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न अदालतों में विजिलेंस से संबंधित 10 मामलों के चालान पेश किए हैं। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच करने के लिए 3 विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि 18 आरोपियों के विरुद्ध 7 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 14 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए और अदालत में लड़े गए रिश्वतखोरी के एक मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। इस मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष की कैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.