पंजाब में जनगणना का पहला चरण पूरा, अब घर-घर होगी फील्ड गणना
पंजाब में जनगणना के पहले चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसमें केवल करीब 1.5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जो 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल आबादी का लगभग 0.54% है।

अब गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करेंगे और यह प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी।
क्या-क्या जानकारी ली जाएगी?
- घर में वाहन, लैपटॉप और इंटरनेट की सुविधा
- पीने के पानी का स्रोत
- घर की स्थिति और बुनियादी सुविधाएं
- एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, रसोई और स्नान सुविधा
- परिवार और भवन से जुड़ी विस्तृत जानकारी
सरकार ने जनगणना को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती भी की है।
अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी।

