No menu items!
Monday, November 23, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब : संतों के आशीर्वाद से 18 नवंबर को जालंधर से शुरू हुई यात्रा ने पंजाब के विभिन्न जिलों में सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया।

लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का पंजाब चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह यात्रा 18 नवंबर 2026 को जालंधर से प्रारंभ हुई थी। गांव रसूलपुर में संत-महात्माओं के आशीर्वाद के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया था।

इस यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, सामाजिक भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए जन-जागरण करना तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को मजबूत करना है।

पंजाब में अपने प्रवास के दौरान यात्रा ने जालंधर से आगे बढ़ते हुए होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, रूपनगर (रोपड़) और खरड़ (मोहाली) सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वरिंदर सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार राम तथा पूर्व आईएएस अधिकारी एवं भाजपा नेता एस. आर. लद्धड़ यात्रा के साथ लगातार जुड़े रहे और विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

पंजाब में यात्रा के खरड़ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह धिल्लों ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा चंडीगढ़ पहुंची, जहां आज रात्रि इसका विश्राम रहेगा। इसके साथ ही पंजाब में यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम पूरा हो गया है।

पंजाब के विभिन्न जिलों में यात्रा को मिले जनसमर्थन और संत-महात्माओं के आशीर्वाद ने यह संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता को केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार मानती है।

यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का अभियान है। भारतीय समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक को जाति, धर्म, वर्ग अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर समान सम्मान, समान अवसर और न्याय मिले।

पंजाब के बाद यह यात्रा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव 3 दिसंबर 2026 को वाराणसी होगा, जहां भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसका स्वागत करेंगे।

यह यात्रा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान की मूल भावना और सामाजिक समरसता के संकल्प को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.