रायपुर : सिखों के पहले गुरू पूज्य गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य शोभायात्रा रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यालय जागृति मंडल पहुंची. यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि गत कई वर्षो से प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर शोभा यात्रा व प्रभात फेरी संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंचती है.
इस मौके पर मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूज्य गुरु नानक देवजी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग को याद किया. यहाँ उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरुनानक देव जी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व, धर्म व राष्ट्र की रक्षा में बीता. उन्होंने समाज को कुरीतियों से दूर रहने तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश दिया

