No menu items!
Saturday, November 21, 2026
spot_img

Latest Posts

विजय अरोड़ा ने की ‘सटैक 50’ प्रोफेशनल टेनिस-बॉल क्रिकेट लीग की घोषणा

भारत : जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने और महिलाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सटैक स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोफेशनल टेनिस-बॉल क्रिकेट लीग ‘सटैक 50’ की घोषणा की है। विजय अरोड़ा द्वारा स्थापित इस फ्रेंचाइजी आधारित लीग का पहला सीजन फरवरी 2027 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

लीग में छह पुरुष और छह महिला फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल निक्सन CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

‘सटैक 50’ की सबसे खास पहल महिलाओं और लड़कियों के लिए एक समर्पित प्रोफेशनल क्रिकेट मंच तैयार करना है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने, पहचान बनाने और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने के अवसर मिल सकें। लीग में 18 से 30 वर्ष की आयु के खिलाड़ी हिस्सा लेने के पात्र होंगे। इसके अनूठे फॉर्मेट में प्रत्येक टीम को एक पारी में 50 वैध गेंदें खेलनी होंगी, यानी पांच गेंदों के 10 ओवर होंगे।

प्रतिभाओं की खोज के लिए देशभर में लगभग 15 स्थानों पर निशुल्क ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इनमें अमृतसर, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, गुवाहाटी, चेन्नई और गोवा सहित अन्य शहर शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग, ट्रायल, प्रदर्शन मूल्यांकन और रैंकिंग के बाद खिलाड़ियों को लीग के प्लेयर पूल में शामिल किया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.