No menu items!
Saturday, October 31, 2026
spot_img

Latest Posts

राहुल गांधी की 4 नवंबर की संगरूर ‘इंसाफ रैली’ में पंजाब की 36 बिरादरियों की होगी बड़ी भागीदारी: अंगद सैनी

ओबीसी विभाग पंजाब के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अंगद सैनी ने कहा कि 4 नवंबर को संगरूर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की होने वाली ‘इंसाफ रैली’ में ओबीसी विभाग बड़ी भागीदारी करेगा। पंजाब की 36 बिरादरियों को इस रैली से जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष मुहिम चलाई जाएगी। प्रत्येक बिरादरी के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अलग-अलग संपर्क स्थापित किया जा रहा है, ताकि ओबीसी समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

आज यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंगद सैनी ने कहा कि ओबीसी समाज की 36 बिरादरियों तक पहुंच बनाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर गांवों तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बिरादरियों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल 4 नवंबर की रैली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ओबीसी समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने और उनकी समस्याओं एवं अधिकारों को उचित मंच पर उठाने के लिए लगातार जारी रहेगा।

अंगद सैनी ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अधिकार और पिछड़े वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। ओबीसी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और उन्हें उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है। राहुल गांधी जी की संगरूर रैली में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और इंसाफ की आवाज बुलंद करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि ओबीसी विभाग की स्टेट एग्जीक्यूटिव की बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, वाइस प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेटरी को रैली की तैयारियों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बिरादरीवार बैठकें करने, लोगों से संपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक संख्या में संगरूर पहुंचने के लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अंगद सैनी ने कहा कि विभाग की संगठनात्मक मजबूती के लिए जिला स्तर पर नई नियुक्तियां भी की जाएंगी। योग्य, सक्रिय और समाज के बीच काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां देकर ओबीसी विभाग का विस्तार किया जाएगा, ताकि पंजाब की प्रत्येक बिरादरी को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व और भागीदारी मिल सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजपाल जी, नेशनल टीम के इंदरजीत जी, वर्किंग प्रेसिडेंट मनजीत सिंह जी (पटियाला), पूर्व विधायक इंदू बाला जी, नवनियुक्त वर्किंग प्रेसिडेंट के.के. बावा जी तथा आइडियोलॉजी कमेटी के सदस्य अमित जी सहित विभाग के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.