No menu items!
Sunday, October 25, 2026
spot_img

Latest Posts

हिसार बना ‘क्राइम कैपिटल’, अपराधियों के आगे बेबस सरकार और पुलिस : अजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हिसार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिसार धीरे-धीरे क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिकों, व्यापारियों व युवाओं में असुरक्षा का माहौल है।

हिसार दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद डॉ. चौटाला ने कहा कि शहर में लगातार हो रही फायरिंग, हत्याओं और फिरौती की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने संत नगर डबल फाटक के पास गत्ता फैक्ट्री मालिक के गोदाम पर बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे व्यापारियों में दहशत है। वहीं, सालासर धाम से पैदल यात्रा कर लौट रहे एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की घटना भी चिंताजनक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप संचालकों और अन्य कारोबारियों से पांच करोड़ रुपये तक की फिरौती मांगी जा रही है। चार महीने पहले जिन व्यापारियों से रंगदारी मांगी गई थी, उनके मामले में मुख्य आरोपियों का अब तक गिरफ्तार नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

पुलिस और खुफिया तंत्र पर उठाए सवाल

डॉ. चौटाला ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाला पुलिस प्रशासन, खुफिया तंत्र और एसटीएफ अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं। अपराधियों को वारदातों को अंजाम देने का मौका मिल रहा है, जबकि पुलिस की कार्रवाई प्रभावी नजर नहीं आ रही। उन्होंने सरकार से आपराधिक तत्वों पर तत्काल शिकंजा कसने और व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जेजेपी कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताया दुख

हिसार दौरे के दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जेजेपी हांसी के जिला अध्यक्ष अमित बूरा के चचेरे भाई मोहित बूरा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके अलावा उन्होंने पड़ाव चौक निवासी शीशपाल रावत के निधन पर भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया, हांसी जिला अध्यक्ष अमित बूरा, अजीत ओडिएम, जिला प्रवक्ता रवि आहूजा, युवा जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, विजेंदर धानक, हिसार हलका अध्यक्ष विपिन गोयल, जितेंद्र श्योराण, कार्यालय सचिव रणधीर बल्हारा, बबलू खटाना, एडवोकेट तरुण गोयल, बरवाला युवा अध्यक्ष सुनील रावत, बबलू गोदारा, बीएल प्रभारी मोहित अरोड़ा, गौरव सैनी, श्रवण बागड़ी, रवि मोरवाल, सतबीर मुंगेरिया, भरत सिंह बैनीवाल, मुंशी राम बैनीवाल, बलराज बैनीवाल व नवीन सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.