No menu items!
Sunday, October 25, 2026
spot_img

Latest Posts

हिसार हाफ मैराथन में डॉ. संदीप कलियाणा ने दिया ‘हरियाली एवं स्वस्थ भारत’ का संदेश

 स्थानीय महावीर स्टेडियम में रविवार को आयोजित हिसार हाफ मैराथन में वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. संदीप कलियाणा ने दौड़ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का प्रभावशाली संदेश देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जागरूकता बैनर के माध्यम से ‘हरियाली एवं स्वस्थ भारत’ का आह्वान करते हुए नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। हाफ मैराथन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। इस दौरान डॉ. संदीप कलियाणा जागरूकता बैनर लेकर दौड़ते नजर आए। उन्होंने प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने, स्वच्छता अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।


डॉ. कलियाणा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता जहां हमें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं पेड़-पौधे और स्वच्छ वातावरण जीवन को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण और पौधों की देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके।
उन्होंने अपनी इस पहल के माध्यम से मैराथन को केवल दौड़ प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाया। एक ओर प्रतिभागियों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया गया, तो दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया गया।
डॉ. संदीप कलियाणा की इस पहल को प्रतिभागियों और दर्शकों ने सराहा। यह प्रयास इस बात का संदेश देता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी मिलकर एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.