No menu items!
Saturday, October 31, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब महिला टीम ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया

पंजाब महिला टीम ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी एलीट के मुकाबले में सिक्किम महिला टीम को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम ने 16 ओवरों में 97 रन बनाए। सिक्किम की ओर से समायता ने 36 रन, जबकि आशना पाटीदार ने 31 रन का योगदान दिया।

पंजाब की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिक्किम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मन्नत कश्यप ने 3 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा नीतू सिंह ने 2 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट और अन्नू मल्हान ने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब महिला टीम ने सिर्फ 11.4 ओवर में 98/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

पंजाब की जीत की मुख्य नायिका हरसिमरन कौर रहीं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 142.10 रहा। हरसिमरन ने शानदार आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

उनका साथ देते हुए अमनजोत कौर ने 13 गेंदों पर नाबाद 23 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। रिद्धिमा अग्रवाल ने 4 रन और कनिका आहूजा ने 13 गेंदों पर 10 रन बनाए।

पंजाब महिला टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

PCA प्रबंधन ने टीम को दी बधाई

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी मैनेजमेंट ने पंजाब महिला टीम को सिक्किम के खिलाफ शानदार जीत और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मैनेजमेंट ने टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में किए गए प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना करते हुए टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव स. गुरमीत सिंह ‘मीट हेयर’ ने भी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, टीम वर्क और शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम ने जिस तरह गेंद और बल्ले दोनों से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।

स. मीट हेयर ने टीम को आगामी सभी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पंजाब महिला टीम अपनी इस शानदार लय को बरकरार रखेगी और जल्द ही फाइनल जीतकर एक और ट्रॉफी पंजाब की झोली में डालेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.