No menu items!
Monday, May 18, 2026
spot_img

Latest Posts

नीदरलैंड में पीएम मोदी: प्रवासी भारतीयों से बोले – ‘आपकी कहानी आस्था और संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी’

नीदरलैंड के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों की भूमिका और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीयों का उत्साह देखकर ऐसा लगा जैसे वे विदेश में नहीं बल्कि भारत के किसी त्योहार में शामिल हों।

पीएम मोदी ने कहा कि नीदरलैंड में बसे भारतीय समाज ने न सिर्फ यहां की अर्थव्यवस्था और समाज में अहम योगदान दिया है, बल्कि अपनी संस्कृति और पहचान को भी मजबूती से बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की कहानियां सिर्फ प्रवासन की नहीं, बल्कि संघर्ष और आस्था के बीच प्रगति की प्रेरक कहानियां हैं।

उन्होंने भारतीय संस्कृति की जीवंतता का उल्लेख करते हुए कहा कि समय के साथ कई सभ्यताएं खत्म हो गईं, लेकिन भारतीय संस्कृति आज भी अपने लोगों के दिलों में जीवित है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय समुदाय ने नई भाषा और वातावरण अपनाने के बावजूद अपनी जड़ों और परंपराओं को नहीं छोड़ा।

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे आने वाली पीढ़ियों तक भारतीय संस्कृति और मूल्यों को पहुंचा रहे हैं, जो गर्व की बात है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.