पंजाब के बठिंडा की चर्चित इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों को पंजाब पुलिस दुबई से गिरफ्तार कर भारत ले आई है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के OFTEC सेल ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। बता दें कि जून 2025 में कमल कौर का शव बठिंडा में मिला था, जिसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमृतपाल दुबई फरार हो गया था, जिसे 7 फरवरी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस इस सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से इस हत्याकांड के कई और राज खुलने की उम्मीद है।

