अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सीधी जंग का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर 2 दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला गया, तो अमेरिकी सेना ईरान के सबसे बड़े पावर प्लांट्स को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर देगी। जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए इजराइल और अमेरिका के डिसेलिनेशन प्लांट्स और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को उड़ाने की धमकी दी है। तनाव की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईरान ने इजराइल के न्यूक्लियर सेंटर वाले शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर ब्रिक्स (BRICS) देशों से दखल देने की अपील की है.

