No menu items!
Saturday, February 14, 2026
spot_img

Latest Posts

Gandhi Jayanti 2023: अनुपम खेर से लेकर अनुष्का शर्मा तक ने ‘गांधी जयंती’ पर बापू को दी श्रद्धांजलि, शेयर किए ये खास संदेश

Gandhi Jayanti 2023: ‘गांधी जयंती’ के खास मौके पर बॉलीवुड के इन सितारों ने देश को एक खास संदेश दिया है. अनुपम खेर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी फैंस को गांधी जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. 

Gandhi Jayanti 2023: भारत में हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है. भारत के बापू कहे जाने वाले महात्मा गांधी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है. वहीं इस खास अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने बापू को याद करते हुए अपने फैंस को खास संदेश दिए हैं. इन मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए ‘गांधी जयंती’ पर अपने विचार भी रखे हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर का आता है.

बॉलीवुड के इन सितारों ने दी फैंस को गांधी जयंती की बाधइयां
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है.  उन्होंने गांधी जयंती के साथ-साथ शास्त्री जयंती भी विश किया है. अनुपन खेर ने दोनों महापुरुष की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘आप सभी को गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं! दोनों ही महान नेताओं ने मेरे जीवन के अलग-अलग पहलुओं में महत्व योगदान किया है. जय भारत!’  

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.