Rasha Thandani Debut: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बहुत जल्द साउथ में डेब्यू करने वाली हैं. राशा साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ अपनी पहली फिल्म करेंगी, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी.

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है. वहीं 18 साल की राशा अब अपनी मां की तरफ ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. रवीना की बेटी राशा बहुत जल्द ही साउथ में अपना डेब्यू करने जा रही हैं.
साउथ में डेब्यू के लिए तैयार हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी
खबरें हैं कि राशा साउथ के स्टार राम चरण के साथ अपनी पहली फिल्म करेंगी. यह एक तेलूगू फिल्म होगी, जिसमें राशा खुद से 20 साल बड़े एक्टर राम चरण के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशा ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी दे दिया है और वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल भी हो चुकी हैं.
स्पोर्ट्स ड्रामा पर है आधारित
सूत्रों के अनुसार, राम चरण की यह फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनेगी, जिसे साउथ के मशहूर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना डायरेक्ट करने वाले हैं. बता दें कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी. हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक तौर पर अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन खबरों की मानें तो मेकर्स जल्द ही इस फिल्म की घोषणा करने वाले हैं.
रवीना ने बताया था कि एक्टिंग राशा का जुनून है
याद दिला दें कि रवीना ने अपनी बेटी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाए. लेकिन इससे पहले वह अपनी पढ़ाई पूरी कर ले ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके. रवीना ने यह भी बताया था कि एक्टिंग उसका जुनून है,उसका प्यार है. वहीं राशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं.

