No menu items!
Monday, May 4, 2026
spot_img

Latest Posts

हिरासत में बीएसएफ कांस्टेबल की मौत: एनसीबी का असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

अमृतसर – बीएसएफ कांस्टेबल जसविंदर सिंह की मौत के मामले में असिस्टेंट डायरेक्टर अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले मामले में एनसीबी के इंस्पेक्टर आकाश राय को भी सस्पेंड किया जा चुका है। दोनों अधिकारी जम्मू में तैनात थे और अमित कुमार करीब छह महीने पहले बीएसएफ से डेप्यूटेशन पर एनसीबी में आए थे। बीएसएफ कांस्टेबल जसविंदर सिंह को जम्मू क्षेत्र से हिरासत में लिया गया था, जबकि उसकी मौत अमृतसर जिले में हुई थी। 21 मार्च को हुई इस घटना पर शुरुआती स्तर पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद मानवाधिकार संगठन के वकील सरबजीत सिंह वेरका ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सूरज प्रकाश ने एनसीबी दिल्ली से मामले में जवाब तलब किया।

जसविंदर सिंह को एनसीबी जम्मू ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। परिवार का आरोप है कि उन्हें दस दिन से अधिक समय तक अवैध हिरासत में रखा गया और मारपीट की गई। वहीं एनसीबी का कहना है कि पूछताछ के बाद तरनतारन के पट्टी इलाके में बरामदगी के लिए ले जाते समय 21 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। मामले में पोस्टमार्टम अमृतसर पुलिस ने करवाया था और जांच जारी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.