No menu items!
Monday, May 18, 2026
spot_img

Latest Posts

नीट पेपर लीक मामला: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे की कोर्ट में पेशी, सीबीआई ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और उनकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को शनिवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को पुणे से गिरफ्तार किया गया था और सीबीआई ने उनकी 14 दिन की कस्टडी की मांग की है।

सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि दोनों आरोपियों के बीच अन्य लोगों के साथ भी संपर्क था और वे कथित रूप से पेपर लीक साजिश में शामिल थे। एजेंसी का कहना है कि आगे की जांच के लिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाना जरूरी है, इसलिए रिमांड की आवश्यकता है।

वहीं बचाव पक्ष ने कस्टडी की मांग का विरोध किया। मनीषा वाघमारे के वकील ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। पीवी कुलकर्णी के वकील ने भी कहा कि सिर्फ पेपर तैयार करने के आधार पर उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

सीबीआई ने जवाब में कहा कि दोनों की भूमिका जांच में सामने आई है और वे मामले में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। अब इस मामले में अदालत शाम 5 बजे अपना फैसला सुनाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.