No menu items!
Friday, November 6, 2026
spot_img

Latest Posts

रोपड़ : कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट: पंजाब अंडर-23 ने चंडीगढ़ अंडर-23 को 7 विकेटों से हराया

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत सरकारी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड, रोपड़ में खेले गए मुकाबले में पंजाब अंडर-23 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ अंडर-23 को 7 विकेटों से पराजित किया।

मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने अपनी पहली पारी में 463 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चंडीगढ़ की ओर से दीपिंदर कौशिक ने 184 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिवांग कौशिक ने 252 गेंदों में 126 रन बनाए।

इसके जवाब में पंजाब अंडर-23 की टीम ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए। पंजाब की ओर से जीवनजोत सिंह बाजवा ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन बनाए, जबकि राहुल कुमार ने 73 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पहली पारी में 85 रनों की बढ़त हासिल करने वाली चंडीगढ़ की टीम दूसरी पारी में पंजाब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 74 रनों पर सिमट गई। पंजाब की ओर से अर्पन वालिया और अनमोलजीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच-पांच विकेट हासिल किए।

इस तरह पंजाब को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने मात्र 25 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजमेंट ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को इस जीत के लिए बधाई दी तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पीसीए के मानद सचिव स. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने इस मुकाबले को करीब से देखा और विशेष रूप से दूसरी पारी में पंजाब के गेंदबाजों द्वारा किए गए असाधारण प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह का शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.