No menu items!
Sunday, October 25, 2026
spot_img

Latest Posts

हिसार : 27 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में हिसार से सवर्ण समाज के हजारों लोग करेंगे शिरकत

ब्राहमण धर्मशला हिसार के प्रांगण में समस्त ब्राह्मण समाज एवं सवर्ण समाज के प्रबुद्धजनों की मीटिंग जिला ब्राह्मण सभा हिसार के प्रधान रतन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मीटिंग में सवर्ण समाज के प्रबुद्धजनों ने आगामी 27 अक्टूबर को होने वाले यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026, एससी/एसटी एक्ट 1989 में संशोधन एवं जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने बारे विरोध प्रदर्शन बारे अपने-अपने विचार रखे। जिला प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में 27 अक्टूबर को जिला हिसार के सवर्ण समाज के हजारों की संख्या में साथी शिरकत करेंगे।


इसमें वक्ता के तौर पर जयहिंद मंच से सुरेश शर्मा, करणी सेना से महीपाल मकराना, ब्राह्मण सभा हरियाणा के राज्य प्रधान सुरेंद्र शर्मा, कुरुक्षेत्र से पहलवान पवन शर्मा, भिवानी से ओमवीर सिंह प्रधान राजपूत सभा, ब्रह्मपाल सिंह, जिला भिवानी ब्राह्मण सभा के प्रधान सिलक राम शर्मा एवं जिला हिसार के सवर्ण समाज के काफी बड़ी संख्या में बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। यह विशाल प्रदर्शन जिला ब्राह्मण धर्मशाला हिसार के प्रांगण में होगा इसके पश्चात समस्त सवर्ण समाज उपायुक्त हिसार को ज्ञापन देने जिला ब्राह्मण धर्मशाला हिसार से लघु सचिवालय हिसार जाएंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.