No menu items!
Saturday, October 10, 2026
spot_img

Latest Posts

खेड़ा वतन पंजाब दियां: बास्केटबॉल टूर्नामेंट में लोहा नगरी के विजयी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में आयोजित खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन 4 में लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के इंडौर स्टेडियम में बास्केटबॉल कोच रविंदर सिंह अहलूवालिया की अगुवाई में परक्षीषण ले रही लड़कियों व लड़कों ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026–27 में लोहा नगरी के खिलाड़ियों ने कई तगमें जीते। लोहा नगरी की 15 वर्षिय बास्केटबाल खिलाड़ी हरसीरत कौर मग्गो की कैप्टनशिप में अंडर 21 में खेलते हुए टीम ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विजेता लड़कियों को ट्राफी व मैडलों से सम्मानीत किया गया। इस मौके मंडी गोबिंदगढ़ के इनडोर स्टेडियम के कोच रविंदर सिंह अहलूवालिया ने बताया कि टूर्नामैंट दौरान हमारे खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और अवल स्थान हासिल करके लोहा नगरी को गौरवान्वित किया। जिस दौरान हरसीरत कौर मग्गो, जसलीन कौर, मन्नत कौशल, तनिष अग्रवाल, तरनजोत कौर, अक्सा भंडारी, नवकिरन कौर, शगुन ने अंडर-21 गर्ल्स में दूसरा स्थान, आयु वर्ग 6 से11 ने दूसरा स्थान, अंडर-17 गर्ल्स ने तीसरा स्थान दिशिता मार्कन, मनसहज कौर, ख़ुशमी गर्ग, चमेली कौर, आराध्य कौशल, रूही अरोड़ा, अदिति, हरलीन कौर, जसकीरत कौर, दिव्यम्, आर्यवीर कपूर, बिस्मीत बंसल, रिहान भारती, पारस भारती, अद्विक गोयल, अनमोल शर्मा, अंबर, नक्ष मित्तल, कंवर सिंह, संराज, अनहद, लक्षित, धैर्य कैंथ, युवान शर्मा, रबाब सिंह, रेहान बंसल, दानिश शर्मा, अनमोल धीमान, अंडर-14 बॉयज़ में रणबीर सिंह, गर्व अग्रवाल, नवदीश वर्मा, अगमदीप सिंह, सुखवंश लोटे, अधिराज पाराशर, अरिहंत जैन, चिन्मय रतूड़ी, निकित मोहल, समर औजला, नक्श सातिया, इबादत सिंह ने दूसरा स्थान हांसिल किया जबकि अंडर-14 लड़कियाँ में रूशी जिंदल, समृद्धि शर्मा, जपलीन मोहाल, प्रभनदार कौर, वंशिका सोफर्ट, रूहिन भांबरी, साहिब कौर, विहाना मित्तल, दिशिता जैन, अर्श, मायरा भारती आदि ने तीसरा स्थान हांसिल करके अपनी टीम को मैडल दिलवाए। जिनका बास्केटबॉल कोच रविंदर सिंह अहलूवालिया द्वारा आज इंडोर स्टेडियम मंडी गोबिंदगढ़ में एक विशेष समारोह दौरान सम्मान किया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.