No menu items!
Friday, October 2, 2026
spot_img

Latest Posts

महामंडलेश्वर 1008 श्री कैलाशानंद जी महाराज से एस. आर. लद्धड़ ने लिया आशीर्वाद

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व आईएएस अधिकारी एस. आर. लद्धड़ ने दोराहा स्थित Heavenly Palace (Old Age Home) में महामंडलेश्वर 1008 श्री कैलाशानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर एस. आर. लद्धड़ ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य और उनके विचार समाज को आध्यात्मिक दिशा देने के साथ-साथ सेवा, संस्कार, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि परम संत का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत भावपूर्ण और जीवनभर याद रहने वाला अनुभव है।

श्री लद्धड़ के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता श्री कौस्तुभ, श्री कुणाल गोयल, श्रीमती आरती टांक, श्रीमती लखविंदर कौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अमेरिका के लॉस एंजिल्स से आए स्वामी अद्वैतानंद जी तथा श्री अनिल मोंगा भी उपस्थित थे।श्री अद्वैतानन्द महाराज ने श्री कैलाशानंद महाराज की स्वागत किया और उनके आध्यात्मिक जीवन के बारे विस्तार से जानकारी दी। श्री स्वामी जी महाराज ने अनाथ बच्चों से बातचीत की व उनके प्रश्नों के बहुत सुंदर उत्तर दिए।

श्री लद्धड़ ने कहा कि समाज में बुजुर्गों का सम्मान, उनकी सेवा तथा उनके अनुभवों का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। Heavenly Palace जैसे संस्थानों में बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान का वातावरण समाज के लिए प्रेरणादायक है।श्री अनिल मोंगा को इस अद्वितीय सामाजिक पहल के लिए श्री लाधर ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा के भविष्य में वह इस आश्रम में आते रहेंगे और अपनी तरफ़ से जो संभव होगा जोगदान पाते रहेंगे।

भेंट के दौरान संत-महात्माओं के आशीर्वाद, सामाजिक सेवा तथा मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

श्री लद्धड़ ने कहा कि महामंडलेश्वर 1008 श्री कैलाशानंद जी महाराज से मिलना उनके लिए वास्तव में एक अविस्मरणीय एवं आध्यात्मिक अनुभव रहा। संत कैलाशानंद जी महाराज ने संत केशवानंद गिरी जी से आग्रह किया के वह श्री लद्धड़ को उनके हरिद्वार आश्रम में भी लेकर आयें। याद रहे श्री गुरु महाराज निरंजनी अखाड़े के प्रमुख महंत व स्वामी हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.