भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को लगातार मज़बूत करने के प्रयासों के अंतर्गत, ताइवान की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एसुस इंडिया ने आज चंडीगढ़ में अपने नए पेगासस हाइब्रिड स्टोर के लॉन्च की घोषणा की। इसमें एसुस के नए हाइब्रिड स्टोर डिज़ाइन को पेश किया गया है, जो भारत में इस तरह के स्टोर फ़ॉर्मेट की पहली शुरुआत है। इनके द्वारा भारत में अपना पहला स्टोर चंडीगढ़ में खोला गया है ।

विस्तार के बारे में बात करते हुए, , एसुस इंडिया के कंज़्यूमर एवं गेमिंग पीसी के वाइस प्रेसिडेंट, अर्नोल्ड सू ने कहा, “भारत में हमारे पहले पेगासस हाइब्रिड स्टोर का लॉन्च, देश में रिटेल विस्तार की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चंडीगढ़ एसुस के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है और इस नए स्टोर फ़ॉर्मेट के साथ हम कंज़्यूमर, गेमिंग और क्रिएटर-केंद्रित उत्पादों की अपनी विविध रेंज को एक ही छत के नीचे लेकर आ रहे हैं। नया स्टोर उपभोक्ताओं को अधिक आकर्षक और बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, साथ ही यह उनके लिए एसुस के नवीनतम इनोवेशन को जानना और उनका अनुभव लेना भी आसान बनाता है। जैसे-जैसे हम देश में अपनी रिटेल पहुंच का विस्तार कर रहे हैं,

हम पूरे भारत में अपने ग्राहकों के लिए अधिक सार्थक संपर्क और अनुभव के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

