अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन और राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी से पार्टी के प्रमुख नेताओं—पंजाब माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के इंचार्ज महबूब छौक्कर, सह-इंचार्ज डॉ. प्रशांत और पंजाब माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रोफेसर नाहर ने एक विशेष मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन के विस्तार और अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के उपरांत पंजाब माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रोफेसर नाहर की ओर से एक अहम बयान जारी किया गया। प्रोफेसर नाहर ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव पार्टी के लिए बेहद निर्णायक है, और इस चुनाव में माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की पूरी कमान पंजाब इंचार्ज महबूब छौक्कर और सह-इंचार्ज डॉ. प्रशांत की अगुवाई में रहेगी। दोनों नेताओं के दीर्घकालिक अनुभव और जनसमर्थन के बल पर संगठन को पंजाब में अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
इसके साथ ही प्रोफेसर नाहर ने जानकारी दी कि माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की एक नई और सशक्त कमेटी का गठन बहुत जल्द किया जा रहा है। इस नई कमेटी में ऊर्जावान युवाओं, समाजसेवियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विशेष स्थान दिया जाएगा। नई कमेटी का मुख्य उद्देश्य जमीनी और बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करना, अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना और जनता के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा।
बैठक के दौरान नेशनल चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने तीनों नेताओं—इंचार्ज महबूब छौक्कर, सह-इंचार्ज डॉ. प्रशांत और चेयरमैन प्रोफेसर नाहर—के सांगठनिक प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की सफलता के लिए अभी से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और एकजुट होकर काम करना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि नए नेतृत्व और नई कमेटी के माध्यम से माइनॉरिटी डिपार्टमेंट पंजाब में नई ऊँचाइयों को छुएगा।
पंजाब इंचार्ज महबूब छौक्कर और सह-इंचार्ज डॉ. प्रशांत ने राष्ट्रीय नेतृत्व तथा इमरान प्रतापगढ़ी का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई कमेटी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया जाएगा और पूरे पंजाब में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर पंजाब माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के कन्वीनर डॉ. सुभाष थोबा, खरड़ से हरमेश गिल, तरनतारन से जसबीर संधू, पटियाला से दिलबर खान और अमृतसर से राहुल जॉन विशेष रूप से उपस्थित रहे।’

