No menu items!
Thursday, September 17, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब में 25,000 से अधिक ग्रामीण खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

राउंडग्लास फाउंडेशन का विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 19 सितंबर से

2,000 से अधिक टीमें 1,400 से ज्यादा गांवों और 70 से अधिक स्थानों पर होंगी शामिल; नवंबर में मोहाली में होंगे ग्रैंड फिनाले

चंडीगढ़, 17 सितंबर: पंजाब के गांवों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में फुटबॉल और वॉलीबॉल में अपना दमखम दिखाएंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस तीसरे संस्करण का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित कर खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना है।

फेस्टिवल में 1,400 से अधिक गांवों की 2,000 से ज्यादा टीमें 70 से अधिक स्थानों पर मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिताएं क्लस्टर, ब्लॉक और जोनल स्तर से आगे बढ़ेंगी और नवंबर में मोहाली में होने वाले ग्रैंड फिनाले के साथ संपन्न होंगी। फुटबॉल में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग, जबकि वॉलीबॉल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग के मुकाबले होंगे।

फेस्टिवल का उद्घाटन 19 सितंबर को शाम 4 बजे कालेवाल पीडीसी स्पोर्ट्स ग्राउंड, माजरी, खरड़-कुराली बाईपास में होगा। इसके बाद अंडर-14 फुटबॉल का मुकाबला खेला जाएगा।

प्रतियोगिता से आगे बढ़कर यह फेस्टिवल ग्रामीण पंजाब के बच्चों तक खेलों की पहुंच बढ़ाने का प्रयास है। खेल के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें गांव से बाहर एक व्यवस्थित प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

यह फेस्टिवल ग्रामीण पंजाब में जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने की राउंडग्लास फाउंडेशन की व्यापक पहल का हिस्सा है। फाउंडेशन के स्पोर्ट्स सेंटर्स कार्यक्रम के माध्यम से गांवों में बच्चों को फुटबॉल और वॉलीबॉल खेलने के लिए नियमित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय कोच और स्वयंसेवक बच्चों को प्रशिक्षण देने और उन्हें खेलों से जोड़ने में सहयोग कर रहे हैं।

राउंडग्लास फाउंडेशन के सीनियर लीड अभय शर्मा ने कहा की विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल ग्रामीण पंजाब के बच्चों को बेहतर खेल अनुभव और प्रतियोगिता का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलों के माध्यम से फाउंडेशन का प्रयास है कि बच्चे आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करें और अपनी क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हों।

स्पोर्ट्स सेंटर्स के लीड आकाश शर्मा ने कहा की विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल हर संस्करण के साथ बड़ा हुआ है। इसकी शुरुआत फुटबॉल से हुई थी, पिछले वर्ष वॉलीबॉल को जोड़ा गया और इस वर्ष इसे और बड़े स्तर पर ले जाया जा रहा है। अब यह अधिक गांवों और बच्चों तक पहुंच रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य पंजाब की खेल भावना को फिर से मजबूत करना और उसकी खेलों की पहचान को आगे बढ़ाना है। फाउंडेशन ऐसा माहौल तैयार करना चाहती हैं, जहां हर बच्चे को खेलने, मुकाबला करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।

पंजाब स्पोर्ट्स सेंटर्स में टूर्नामेंट्स के लीड अनुपम दासगुप्ता ने कहा की राउंडग्लास विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल का तीसरा संस्करण पंजाब में जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने की फाउंडेशन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 1,400 से अधिक गांवों के 25,000 से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी हमारे गांवों में मौजूद खेल प्रतिभा और उत्साह को दर्शाती है। फाउंडेशन का प्रयास है कि युवा खिलाड़ियों को खेलने, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा सामने लाने के अधिक अवसर मिलें।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.