No menu items!
Thursday, August 27, 2026
spot_img

Latest Posts

फेस्ट का मुख्य आकर्षण “जेन ज़ी” के लिए खास मिक्सर झूला

चंडीगढ़: शहरवासियों के मनोरंजन और उत्साह को ध्यान में रखते हुए ‘द ग्रेट चंडीगढ़ फेस्ट’ का आयोजन समारा ग्रुप्स द्वारा एग्जीबिशन ग्राउंड, सेक्टर-34, चंडीगढ़ में किया जा रहा है। यह भव्य कार्निवाल 20 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। बाहुबली थीम पर तैयार भव्य प्रवेश द्वार भी विजिटर्स को आकर्षित करेगा। यहाँ से अंदर प्रवेश करने पर विजिटर्स मौज- मस्ती, मनोरंजन, खान-पान और शॉपिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।

आयोजक समारा ग्रुप के पार्टनर संजीव अग्रवाल, राजिंदर सिंह और मनोज अरोड़ा ने बताया कि 1 महीने तक चलने वाले इस फेस्ट में लोगों के लिए फन, एंटरटेनमेंट और विभिन्न रोमांचक झूलों का खास इंतजाम किया गया है। बच्चों से लेकर युवाओं और परिवार तक, सभी के लिए यहां मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने ने बताया कि 20’×250′ वाले भव्य प्रवेश द्वार के साथ साथ फेस्ट का अन्य मुख्य आकर्षण ‘मिक्सर झूला’ रहेगा (चंडीगढ़ में पहली बार), जो रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए खास अनुभव लेकर आएगा। इसके अलावा कार्निवाल में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां और आकर्षक झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। फेस्ट में सभी आयु वर्ग के लिए झूले रखे गए हैं, जिनमे विशेषतः जायंट व्हील, कोलम्बस झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन व्हील और क्रॉस शामिल हैं। बच्चो के लिए एरोप्लेन, ट्रेन, बंजी ट्रपोलीन, नैनो कार, धूम कार, हॉर्स राइड व मिक्की माउस झूले शामिल हैं। फेस्ट में विज़िटर्स के लिए कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुक स्टाल, क्राकरी, फर्नीचर और कारपेट्स सहित फ़ूड कोर्ट के 50 स्टाल्स उपलब्ध हैं। फ़ूड कोर्ट में लोग अमृतसरी खाने का स्वाद विशेषकर अमृतसरी कुलचा का भी स्वाद चखेंगे।
एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भूत बंगला तैयार किया गया है। इसके अलावा लाइव स्टेज परफॉर्मेंस भी रहेंगी, यहाँ लोग अपने गीतों और डांस से मंत्रमुग्ध करेंगे। स्टेज परफॉर्मेंस में पब्लिक पार्टिसिपेशन रहेगी। डांस, सिंगिंग, पुश अप, टंग ट्विस्टर में जीतने वाले को झूला के फ्री पास इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। इसके अलावा सेल्फी स्टैंड अट्रैक्शन का सेंटर होंगे। लोग सेल्फी के साथ फोटो का आनंद भी ले पाएंगे।
उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष फैशन शो रखा गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.