No menu items!
Saturday, May 9, 2026
spot_img

Latest Posts

“शुक्राना यात्रा” के तहत तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब की उपजाऊ धरती पर नफरत का बीज न कभी उगा है और न ही कभी उगेगा। यह धरती हमेशा प्यार, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाली धरती रही है, जो प्यार के बीज को दोगुना करके वापस लौटाती है। उक्त विचारों का प्रकटावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपनी “शुक्राना यात्रा” के दौरान तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में नतमस्तक होने के बाद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए किया। इस अवसर पर उन्होंने तख्त साहिब में माथा टेककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं और सरबत के भले की अरदास की। इसके उपरांत हलका विधायक एवं कैबिनेट रैंक चीफ व्हिप प्रो. बलजिंदर कौर तथा संगतों द्वारा मुख्यमंत्री का विशेष सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और फकीरों की धरती है, जिसने हमेशा दुनिया को शांति, सांझ और भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करती हैं, लेकिन पंजाब के लोग हमेशा एकजुट रहे हैं और आगे भी एकजुट रहेंगे। उन्होंने अपनी सरकार के पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़कों और रोजगार के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम हुआ है।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली गई है, आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं तथा युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।


श्री मान ने कहा कि किसानों के लिए नहरी पानी की सुविधा में सुधार किया गया है और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है और पंजाब के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगतों और क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री की शुक्राना यात्रा का भरपूर स्वागत किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.