30 दिनों के पाक रमजान के मुकद्दस महीने और इबादतों के बाद, आज खुशियों की सौगात लेकर आई है ‘ईद’। देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहाँ मुल्क की अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो चुका है और घरों में सेवइयों की मिठास घुलने लगी है। भाईचारे और सद्भाव का यह पर्व आज हर दिल को जोड़ रहा है।

