No menu items!
Saturday, March 7, 2026
spot_img

Latest Posts

ईरान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी, यह अंतहीन युद्ध नहीं’, जंग के बीच नेतन्याहू का एलान

यरुशलम – ईरान अपने सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद तिलमिलाया हुआ है। इस्राइल के अलावा खाड़ी देशों में स्थिति अमेरिकी बेस पर ईरान के लगातार हमले जारी है। शुरुआती 30 घंटे में ईरान पर 2 हजार से ज्यादा बम गिराए गए। इसी के साथ एक हजार से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 742 हो गया। इस बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर बड़ा एलान किया है।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई त्वरित और निर्णायक होगी और इसे वर्षों तक चलने वाले युद्ध में बदलने का इरादा नहीं है। उन्होंने यह बयान फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दिया। नेतन्याहू ने कहा कि मौजूदा सैन्य टकराव को इस्राइल अंतहीन संघर्ष में बदलना नहीं चाहता। उनका कहना था कि यह अभियान क्षेत्रीय स्थिरता और शांति की दिशा में एक रास्ता खोल सकता है।

नेतन्याहू के अनुसार यह कोई अंतहीन युद्ध नहीं है, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में एक कदम है। नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को बताया कि मौजूदा संघर्ष इस क्षेत्र के देशों के साथ इस्राइल के संबंधों को सामान्य बनाने वाले और अधिक समझौतों का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

ईरान पर इस्राइल का रुख
इस्राइल प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के साथ लंबे युद्ध में उलझना नहीं चाहता। उन्होंने दोहराया कि सत्ता परिवर्तन की अंतिम जिम्मेदारी ईरान की जनता की है, लेकिन अमेरिका और इस्राइल मिलकर ऐसी परिस्थितियां बना रहे हैं, जिससे वहां के लोग अपने भविष्य को लेकर निर्णय ले सकें। इस्राइल का दावा है कि मौजूदा सैन्य अभियान सीमित समय तक चलेगा और इसे लंबी अवधि की प्रक्रिया में बदलने की योजना नहीं है।

ईरान जंग पर जेडी वेंस का बयान
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि ट्रंप अपने ‘अंतहीन युद्धों से बचने’ के वादे से पीछे हट रहे हैं। फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा कि ईरान पर कार्रवाई इराक और अफगानिस्तान के युद्धों से अलग है, क्योंकि इसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से तय किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका को बिना किसी लक्ष्य के वर्षों तक चलने वाले संघर्ष में नहीं झोंकेंगे। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.