No menu items!
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Latest Posts

UP Budget 2026: आज पेश होगा यूपी का बजट 2026, इन वर्गों पर खास फोकस, हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ सरकार का ये बजट चुनावी साल को देखते हुए काफी अहम हो जाता है. माना जा रहा है कि सरकार इसमें महिलाओं को लेकर कोई बड़ी योजना का ऐलान कर सकती हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बुधवार 11 फरवरी को बजट 2026 पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज सुबह 11 बजे विधानसभा के पटल पर बजट पेश करेंगे. अगले साल 2027 के चुनाव को देखते हुए इस बार का बजट कई मायनों में अहम माना जा रहा है. सरकार आज बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं. इसके अलावा कुछ नई विकास योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती हैं.

विधानसभा में बजट पेश होने से पहले सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें इस बजट का मंजूरी दी जाएगी. इस बार का बजट यूपी सरकार का सबसे बड़ा बजट हो सकता है. ये बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा. इसके बाद अगले साल 2027 के विधानसभा चुनाव होंगे. ऐसे में इस बजट की महत्ता और बढ़ गई हैं.

महिलाओं-युवाओं के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान
योगी आदित्यनाथ सरकार का ये बजट चुनावी साल को देखते हुए काफी अहम हो जाता है. माना जा रहा है कि सरकार इसमें महिलाओं को लेकर कोई बड़ी योजना का ऐलान कर सकती हैं, जिस तरह से बिहार में महिलाओं को साधने के लिए चुनाव से पहले स्वरोजगार योजना को लागू किया गया था. वहीं युवाओं के लिए नई भर्ती और रोज़गार से जुड़ी घोषणाएं हो सकती हैं.

किसानों की आय बढ़ाने पर भी होगा फ़ोकस
यूपी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लेकर भी अहम वादे कर सकती हैं, बजट में किसानों के लिए अलग से कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं. इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी बजट को लेकर कह चुके हैं कि इस बार बजट 2026 में सरकार ने आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की है. हर वर्ग का ध्यान रखा गया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और किसानों सभी का हित साधने की कोशिश की गई हैं. इन वर्गों को प्राथमिकता दिए जाने से ये बजट निश्चित रूप से प्रदेश के विकास को नई गति देगा.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.