No menu items!
Friday, February 6, 2026
spot_img

Latest Posts

होगी कमाई या लगेगा नुकसान होने का झटका? आज फोकस में रहने वाले शेयरों की देख लें लिस्ट

Stocks to watch today: आज कई कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, गोदरेज प्रॉपर्टी, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जैसे नाम शामिल हैं. इनके शेयर आज फोकस में रहेंगे.

Stocks to watch today: बुधवार, 4 फरवरी को तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 78.56 अंक या 0.09 परसेंट चढ़कर 83,817.69 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 48.45 अंक या 0.19 परसेंट की बढ़त के साथ 25776 पर सेटल हुआ.

आज गुरुवार को निवेशकों की नजर उन शेयरों पर रहेगी, जिनके तिमाही के नतीजे आने वाले हैं या उन स्टॉक्स पर रहेगी, जिन्होंने बिजनेस रिलेटेड कुछ अहम घोषणाएं की हैं या जिनके प्रॉफिट बढ़ रहे हैं या जिनके पास कई नए प्रोजेक्ट हो या फिर फंड जुटाने की कोई तैयारी हो, ऐसे शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं:-

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका, भारती हेक्साकॉम, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, बर्जर पेंट्स इंडिया, ब्लैक बक, गोदरेज प्रॉपर्टीज, हिंदुस्तान कॉपर, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, NCC, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, हिताची एनर्जी इंडिया, PVR Inox, फिजिक्सवाला, रेल विकास निगम, सुजलॉन एनर्जी, यूनीकेम लैबोरेटरीज, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स, और VA टेक वाबाग आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे. ऐसे में इनके शेयरों में हलचल देखी जा सकती है.

टाटा पावर
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा पावर (Tata Power) का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट थोड़ा बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,187 करोड़ रुपये था. हालांकि, रेवेन्यू में 9.4 परसेंट की गिरावट आई है, जो 13,948 करोड़ रुपये रह गया है. EBITDA भी 9 परसेंट गिरकर 3,055 करोड़ रुपये हो गया. इस तिमाही में मुंद्रा प्लांट बंद रहा, जिससे नतीजों पर असर पड़ा.

इंडिगो
एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) के शेयरों में आज हलचल दिख सकती है क्योंकि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (The Competition Commission of India) ने इंडिगो के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश दिया है. यह दिसंबर में बड़े पैमाने पर कैंसिल हुई फ्लाइट्स के चलते ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते हुआ है. घरेलू एविएशन मार्केट में इंडिगो की 65 परसेंट से ज्यादा की हिस्सेदारी है, जबकि एयर इंडिया और अकासा एयर ने अपना हिस्सा बढ़ाकर क्रमशः 29.6 परसेंट और 5.2 परसेंट कर लिया है.

मैरिको
दिग्गज FMCG कंपनी मैरिको (Marico) वेलनेस ब्रांड कॉस्मिक्स वेलनेस में 375 करोड़ रुपये में 60 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगी. इस कदम से प्रीमियम फूड और न्यूट्रिशन सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी मजबूत होगी. बाकी की हिस्सेदारी FY29 तक खरीदी जाएगी.

ट्रेंट
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (Trent) ने Q3 में 14.8 परसेंट रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. इस दौरान EBITDA भी 27.6 परसेंट बढ़कर 1,081.7 करोड़ रुपये हो गया, जो इसे लेकर लगाए गए उम्मीदों से कहीं ज्यादा रहा. मार्जिन बढ़कर 20.2 परसेंट हो गया. कंपनी ने कहा कि फेस्टिव सीजन की टाइमिंग और सप्लाई-चेन की दिक्कतों का रेवेन्यू पर असर पड़ा है.

NSDL
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) के शेयरों का छह महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने को है. लॉक-इन पीरियड के हटने से NSDL के 149.2 मिलियन शेयर या कुल शेयरों का 75 परसेंट ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे. बुधवार को इन शेयरों का बंद भाव 14,875 करोड़ रुपये है.

अपोलो टायर्स
दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) का मुनाफा 39.6 परसेंट बढ़ा है. इसके चलते प्रॉफिट पिछले साल के 337 करोड़ रुपये से बढ़कर 470.5 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू भी 11.8 परसेंट उछलकर 7743 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 25.3 परसेंट की बढ़त के साथ 1,185 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें मार्जिन बढ़कर 15.3 परसेंट हो गया.

पिछले सेशन में भारी बिकवाली के बाद आज टेक्नोलॉजी स्टॉक्स पर दबाव बने रहने की उम्मीद है। 3 फरवरी को एंथ्रोपिक के लॉन्च किए AI ऑटोमेशन टूल ने निवेशकों को परेशान कर दिया था. दिमाग में इस बात का डर बैठ गया कि एआई का लगातार बढ़ता दायरा बड़ी-बड़ी सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है, जिससे उनकी प्राइसिंग पावर और भविष्य की कमाई पर असर पड़ सकता है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.