No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

कपिल शर्मा रेस्टोरेंट फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर की धमकी—‘सलमान के साथ काम करने वालों को मारा जाएगा’

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। इस मामले में लॉरेंस ग्रुप से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए दावा कर रहा है कि यह कार्रवाई सलमान खान को उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित करने के कारण की गई। ऑडियो में हैरी ने यह भी धमकी दी है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा

कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले भी फायरिंग हो चुकी है, और अब एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने इस बार की फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि यह हमला कपिल शर्मा द्वारा नेटफ्लिक्स शो के उद्घाटन पर सलमान खान को आमंत्रित करने के कारण किया गया। सामने आए ऑडियो संदेश में उसने चेतावनी दी है कि अगली बार किसी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या कलाकार को पहले से कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी, बल्कि सीधे निशाना बनाया जाएगा

मुंबई के सभी कलाकारों और प्रोड्यूसरों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि मुंबई का माहौल इतना खराब किया जाएगा कि वे सोच भी नहीं पाएंगे। अगर कोई सलमान खान के साथ किसी भी तरह का काम करता है, चाहे वह छोटा-मोटा कलाकार हो या डायरेक्टर, तो उसे मौत के कगार पर ले जाया जाएगा। इस ऑडियो की पुष्टि ABP न्यूज़ ने नहीं की है



Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.