No menu items!
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

Latest Posts

मानहानि केस: सत्येंद्र जैन की याचिका पर दिल्ली कोर्ट में हुई सुनवाई, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को भेजा नोटिस

नई दिल्ली – दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत का मामला दर्ज है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने बांसुरी स्वराज को नोटिस भेजा है। अब कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होनी है।

जैन ने दर्ज कराई थी शिकायत
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्वराज ने पांच अक्तूबर 2023 को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था।

ये है मामला
आरोप है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बांसुरी की टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। उन्होंने दावा किया है कि बांसुरी स्वराज की टिप्पणियां उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए थी। जैन के अनुसार, स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से तीन करोड़, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये आरोप निराधार और उनकी छवि को खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। जैन ने दावा किया कि स्वराज ने जैन को भ्रष्ट और धोखेबाज कहकर और बदनाम किया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.