ED Action on Ashok Gehlot Son: वैभव गहलोत को ईडी का समन मिलने के बाद अशोक गहलोत बीजेपी पर हमलावर हैं. इसको लेकर 12.30 बजे सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस रखी है.

ED Calls Ashok Gehlot Son Vaibhav Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने बुलाया है. अशोक गहलोत ने जानकारी दी है कि उनके बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा है. अशोक गहलोत ने कहा कि अब आप समझ सकते हैं, मैं लगातार कहता आ रहा हूं कि राजस्थान में रोज ईडी की रेड इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी यह नहीं चाहती कि यहां कि महिलाओं, किसानों और गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल पाए. राजस्थान का सियासी तापमान हाई वोल्टेड ड्रामा में तब्दील हो रहा है. अशोक गहलोत ने 12.30 बजे जिसमें प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शामिल होंगे.
बीजेपी के नेता किरोड़ी लाल मीणा का कहना था कि संचार घोटाले को लेकर वो ईडी से बात करने वाले हैं. माना जा रहा है कि ईडी का एक्शन इसको लेकर भी हो सकता है. तकरीबन चार महीने पहले रीट पेपर को लेकर इस बात का दावा किया था कि गोविंद सिंह डोटासरा और उनका परिवार इस घोटाले में शामिल है.

