No menu items!
Thursday, November 12, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब की जवानी को नशे और गैंगस्टरवाद से बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत: परगट सिंह

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने चमकौर साहिब में ‘जवानी संभाल यात्रा’ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंजाब की सबसे बड़ी जरूरत अपनी जवानी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। पंजाब के नौजवानों को नशे, गैंगस्टरवाद, बेरोजगारी और असुरक्षा के माहौल से बाहर निकालना समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि पंजाब अपने साथ हुए हर अन्याय का जवाब और हिसाब मांगता है। चाहे पंजाब के पानी का मुद्दा हो, कानून व्यवस्था की स्थिति हो, नशे का कारोबार हो या गैंगस्टरवाद, कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर पंजाब के अधिकारों और हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। ‘जवानी संभाल यात्रा’ का उद्देश्य इन मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना और पंजाब के भविष्य की रक्षा के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए सरदार परगट सिंह ने कहा कि पंजाब शांति, भाईचारे, बहादुरी और कुर्बानियों की धरती है। पंजाब की पहचान उसके महान गुरुओं, पीरों और शहीदों की विरासत से है। उन्होंने कहा कि केवल पीली पगड़ी पहनने से कोई भगत सिंह नहीं बन सकता, बल्कि उनके विचारों, सिद्धांतों और त्याग को अपनाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के नेताओं के सामने झुककर मुख्यमंत्री ने पंजाब के हितों को कमजोर किया है।

सरदार परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखती है और सभी धर्मों का समान सम्मान करती है। आज जरूरत है कि पंजाब की एकता, सिखी, पंजाबियत और आपसी भाईचारे को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने अपने अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी किसी तरह के अन्याय के सामने नहीं झुकेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब की कानून व्यवस्था, नशे और गैंगस्टरवाद की समस्या ने गंभीर चिंता पैदा की है। प्रदेश के नौजवानों का भविष्य बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पंजाब को कमजोर करने और उसकी आवाज दबाने की कोशिशों का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस पंजाब में सरकार बनाकर नशे, गैंगस्टरवाद और बिगड़ी कानून व्यवस्था से निपटने के लिए एक प्रभावी मॉडल पेश करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से मजबूत, सुरक्षित और खुशहाल बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से निकाली जा रही ‘जवानी संभाल यात्रा’ को समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुहिम के संदेश को प्रदेश के हर गांव, शहर और घर तक पहुंचाएगी। उन्होंने पंजाब के लोगों और विशेषकर नौजवानों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, सह-प्रभारी रविंदर दलवी, सूरज सिंह ठाकुर, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद अमर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.