No menu items!
Monday, February 9, 2026
spot_img

Latest Posts

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिले डिप्टी सीएम, डॉ घनश्याम त्रिपाठी के घर भी पहुंचे

Deoria Murder Case: देवरिया जिले में जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या कर गई थी. इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार (6 अक्टूबर) को गोरखपुर, देवरिया और सुल्तानपुर पहुंचे. उन्होंने देवरिया सामूहिक हत्याकांड और सुल्तानपुर चिकित्सक हत्याकांड मामले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी थी. उपमुख्‍यमंत्री पाठक गोरखपुर में सबसे पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर गए, जहां उन्होंने देवरिया सामूहिक हत्याकांड में घायल अनमोल दुबे का हाल जाना. 

अनमोल की हालत में हो रहा सुधार

उन्होंने चिकित्सकों से अनमोल के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी हासिल की. पाठक को बताया गया कि अनमोल की हालत में सुधार हो रहा है और अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और इस बात पर जोर दिया कि अनमोल के इलाज में कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

पाठक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. समयबद्ध उच्च स्तरीय जांच जारी है. इसकी निगरानी भी मेरे द्वारा की जा रही है. किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. दोषी अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी कि पीढ़िया याद करेंगी.” 

उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?

पाठक ने कहा, “स्वर्गीय दुबे के पुत्र का गहन इलाज जारी है, जो इस दुखद घटना में घायल हो गया था. मैंने बच्चे का कुशल क्षेम लिया है और उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है. चिकित्सक लगातार निगरानी भी कर रहे हैं. इस वारदात के दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिले और इस मामले को त्वरित सुनवायी अदालत में ले जायेंगे. न्याय सबको मिले और अन्याय किसी के साथ न हो, इस अवधारणा पर सरकार कायम है और मामले में न्याय होगा और होते दिखेगा भी.”

इसके बाद ब्रजेश पाठक देवरिया भी गये और सामूहिक हत्याकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि ‘सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. चाहे दोषी पक्ष कोई भी हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पाठक ने गोरखपुर सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.