No menu items!
Monday, July 27, 2026
spot_img

Latest Posts

ब्रुनेल यूनिवर्सिटी, लंदन से पढ़ीं महिला उद्यमी दीपिका धवन की पहल

शहरवासियों को अब सड़क किनारे मिलने वाले पसंदीदा स्ट्रीट फूड का स्वाद साफ-सुथरे और हाइजीनिक माहौल में भी स्ट्रीट वेंडर्स जैसी कीमत पर मिलेगा।

शहर में सोमवार को हाइजीनिक ओपन किचन वाले स्ट्रीट,”” हाईव फ़ूड लाबी”” का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा और चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने किया।

ब्रुनेल यूनिवर्सिटी, लंदन से मास्टर्स डिग्री प्राप्त महिला उद्यमी दीपिका धवन द्वारा शुरू किए गए इस स्टार्टअप की सबसे बड़ी विशेषता इसका हाइजीनिक ओपन किचन है।

दीपिका धवन ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को ऐसा विकल्प उपलब्ध कराना है, जहां स्वाद, स्वच्छता और किफायती कीमत—तीनों एक साथ मिल सकें।

उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता को देखते हुए अब लोग बिना स्वच्छता की चिंता किए अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा यह एक सकारात्मक कदम है, जो शहर के फूड कल्चर को नई पहचान देगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.