No menu items!
Friday, June 12, 2026
spot_img

Latest Posts

‘पहले वोट चोरी, अब बिना चुनाव सीट चोरी’, मीनाक्षी नटराजन मामले पर दिल्ली में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई विधायक विरोध जताने के लिए राजधानी पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत आधार पर रद्द किया गया है। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थी और जब ऐसा नहीं हुआ तो नामांकन रद्द कराने का रास्ता अपनाया गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस आधार पर नामांकन खारिज किया गया, वह उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रत्याशी के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं थी और केवल एक नोटिस के आधार पर कार्रवाई की गई।

विधायक विक्रांत भूरिया ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताते हुए कहा कि एक महिला उम्मीदवार को मौका देने के बजाय उनका नामांकन रोक दिया गया। उन्होंने भाजपा पर महिला आरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सवाल उठाए।

कांग्रेस सांसद अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। वहीं, अन्य नेताओं ने भी इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से मिलने की बात कही है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.