लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलतियों की कीमत आम जनता को चुकानी पड़ रही है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “3 रुपए का झटका आ चुका है, बाकी वसूली किस्तों में होगी।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बढ़ते ईंधन संकट और महंगाई के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से किसानों, उद्योगों और आम लोगों के बजट पर सीधा असर पड़ता है।
खड़गे ने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम थे, तब सरकार ने जनता को राहत नहीं दी, बल्कि टैक्स के जरिए बड़ी कमाई की।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि आखिर महंगाई का बोझ लगातार जनता पर क्यों डाला जा रहा है।

