No menu items!
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

Latest Posts

प्रतीक यादव की मौत पर सिविल अस्पताल के सीएमएस बोले, ‘एकाएक खराब हुई थी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले निधन’

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, लखनऊ सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) देवेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रतीक यादव की तबीयत एकाएक खराब हुई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) देवेश चंद्र पांडे ने बताया, “सुबह 5.55 बजे प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।” सीएमएस ने बताया कि उनकी एकाएक तबीयत खराब हुई थी। सुबह लगभग 5.30 बजे प्रतीक यादव का ड्राइवर आया था। अस्पताल से एक डॉक्टर उनके साथ गए। स्थिति नाजुक होने पर प्रतीक को तुरंत अस्पताल लाया गया। वे सुबह करीब 5.55 बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन उस समय प्रतीक यादव का निधन हो चुका था।
सीएमएस देवेश चंद्र पांडे ने कहा, “मैं जब अस्पताल पहुंचा था, तब तक प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। मुझे साथी डॉक्टरों ने बताया कि शरीर में कुछ नहीं बचा है। पल्स भी नहीं चल रही थी।”
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रतीक यादव की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता उनकी मौत के बाद जांच की मांग कर रहे हैं।
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का दावा है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी पता चला है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान भी थे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसलिए, जांच होनी चाहिए कि मौत का क्या कारण है?”

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.