Friday, August 22, 2025
spot_img

Latest Posts

मुंह की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये 3 आसान घरेलू उपाय और पाएं राहत!

मुंह से बदबू के कारण कई लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। बदबू वाले लोगों के साथ लोग अधिक बात नहीं करना पसंद करते हैं। अगर आप भी मुंह से बदबू से परेशान हैं तो आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं

मुंह से बदबू कैसे दूर करें: कुछ लोगों के मुंह से इतनी बदबू आती है कि लोग उनसे बात करना पसंद नहीं करते हैं। दो बार ब्रश करने के बाद भी मुंह की बदबू दूर नहीं होती है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।

पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे लोग जो कम पानी पीते हैं, उनका मुंह सूखा रहता है और इससे उन्हें जेरोस्टोमिया की समस्या हो सकती है। जब मुंह में लार की मात्रा कम होती है, तो बैक्टीरिया और खाद्य कणों को साफ करने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। लार में एंजाइम होते हैं जो कि बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं। लार की कमी के कारण मुंह में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिससे दुर्गंध की समस्या हो सकती है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से लार उत्पन्न होती है, जो मुंह की बदबू को कम करने में मदद करती है।

सौंफ और इलायची का सेवन।

सौंफ और इलायची का सेवन करके मुंह की दुर्गंध को कम किया जा सकता है। सांसों को स्वच्छ और ताजगी से भरने के लिए रोजाना सौंफ चबाना फायदेमंद है। सौंफ में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। वहीं इलायची मुंह की सुगंध को सुधारने में मदद करती है। रोजाना 1 या 2 हरी इलायची का सेवन करना भी उपयुक्त है। इलायची खाने से भी मुंह की बदबू दूर हो सकती है।

जीभ की सफाई कीजिए।

दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ की सफाई पर भी ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जीभ पर बैक्टीरिया, डेड सेल्स और भोजन के अवशेष जमा होने से जीभ की सतह पर परत बन जाती है, जिसके कारण मुंह से बदबू आ सकती है। इसलिए, जीभ को साफ रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि दांतों की सफाई। जीभ को साफ करने के लिए आप टंग क्लीनर का उपयोग कर सकते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.