No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

“IPS Y. Pooran केस में नया खुलासा: IAS पत्नी अमनीत की चिट्ठी से उठे 3 गंभीर सवाल”

IPS वाई. पूरन आत्महत्या मामला: IAS पत्नी अमनीत का गंभीर आरोप, FIR में गड़बड़ियों का दावा

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वाई. पूरन की आत्महत्या के मामले में दर्ज FIR पर अब उनकी पत्नी और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने SSP चंडीगढ़ को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पुलिस ने FIR में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज किया है।

पत्र में IAS अमनीत कुमार ने कहा कि FIR के कॉलम नंबर 7 में आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए गए हैं, जबकि उनकी शिकायत में उन्होंने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि FIR में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सही धाराएं नहीं लगाई गई हैं। उनके अनुसार, इस मामले में अधिनियम की संशोधित धारा 3(2)(v) को लागू किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

इसके अलावा अमनीत कुमार ने यह भी कहा कि पूरन कुमार की जेब से बरामद 7 अक्टूबर 2025 की “अंतिम नोट” की प्रति और उनके लैपटॉप बैग से बरामद एक अन्य नोट की प्रति उन्हें अब तक नहीं सौंपी गई है। उन्होंने मांग की है कि इन दोनों नोट्स की प्रमाणित प्रतियां उन्हें उपलब्ध कराई जाएं ताकि वह FIR में उल्लिखित तथ्यों से उनका मिलान कर सकें।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.