सलमान खान के विवादपूर्ण शो के बारे में हर दिन नए अपडेट आ रहे हैं। अब रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि इस सीजन के पहले पार्टिसिपेंट का नाम कंफर्म हो गया है। इनकी ताकतवर फैन फॉलोइंग के बीच सोशल मीडिया पर उनका बहुत चर्चा है।टेलीविजन स्क्रीन पर बिग बॉस 19 जल्द ही दस्तक देने वाला है। शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है और हर गुजरते दिन के साथ फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ते जा रही है। आए दिन नए-नए अपडेट के साथ शो को लेकर दर्शकों का क्रेज भी देखने को मिल रहा है। अब लेटेस्ट अपडेट की माने तो भाईजान के इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के 19वें सीजन के पहले कंटेस्टेंट के राज से पर्दा उठ चुका है.

बिग बॉस 19 का पहला कंटेस्टेंट कौन है?
इस सीजन में कई सेलेब्रिटीज का नाम उजागर हुआ है जिन्हें बिग बॉस 19 का ऑफर मिला है, साथ ही कई सेलेब्रिटीज के बिग बॉस हाउस में एंट्री के आसार भी थे, लेकिन बाद में उन सितारों ने इन अफवाहों का खंडन किया। अब जिस पार्टिसिपेंट का नाम इस सीजन के लिए कंफर्म हो चुका है, वो कोई अन्य नहीं, बल्कि पूरव झा हैं।सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ ने दावा किया है कि इस सीजन के लिए पूरव झा का नाम फाइनल कर लिया गया है। वहीं, ‘द खबरी’ की रिपोर्ट के अनुसार अब तक मेकर्स पांच कंटेस्टेंट्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में न तो पूरव झा और न ही शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है
कौन हैं पूरव झा?
- पूरव झा पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर हैं.
- उनका जन्म 11 अगस्त 2001 को मधुबनी में हुआ था.
- 3 साल की उम्र में ही वो अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए थे.
- 12वीं क्लास में उनके दिमाग में एक्टिंग करने का जुनून सवार हुआ तो उन्होंने टिकटॉक पर विडियोज बनाने शुरू किए.
- इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पॉपुलर सेलेब्स को फनी अंदाज में कॉपी कर उन्होंने फेम हासिल की.
- आज सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है.
- इंस्ट्राग्राम पर उन्हें 7 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनके यूट्यूब चैनल पर 49 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं

