No menu items!
Friday, March 20, 2026
spot_img

Latest Posts

इसरो ने लॉन्च किया Aditya-L1 मिशन, सूर्य के रहस्यों की करेगा खोज, लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचने में लगेंगे 4 महीने

ISRO Solar Mission Aditya-L1 Launch LIVE Updates: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपना सोलर मिशन आदित्य-एल1 (Aditya L1) सफलता से लॉन्च कर दिया है. यह मिशन आज सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया गया. यह मिशन पांच साल के दौरान पृथ्वी के सबसे निकट के तारे के बारे में अध्ययन करने के लिए 1.5 मिलियन किलोमीटर की यात्रा करेगा. यह अंतरिक्ष यान सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला है, जिसे PSLV-C57 रॉकेट से लॉन्च किया गया. इसरो ने PSLV C-57 से आदित्य एल1 के प्रक्षेपण के लिए शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में उल्टी गिनती शुरू की थी. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि सूर्य मिशन को सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे.

बेंगलुरु. इसरो (ISRO) आज भारत के पहले सोलर मिशन (Solar Mission) आदित्य-एल1 (Aditya L1) को सुबह 11.50 बजे सफलता से लॉन्च कर दिया गया. PSLV-C57 रॉकेट से आदित्य-एल1 को लॉन्च किया गया. पीएसएलवी आदित्य-एल1 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर देगा. जहां से आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान अपने लिक्विड एपोजी मोटर्स (LAM) के शक्तिशाली इंजनों का उपयोग करके कई बार अपनी कक्षा को बढ़ाएगा. जो इसे आदित्य-एल1 को अपने गंतव्य तक- लगभग 15 लाख किमी. दूर लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे. यह पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का 1/100वां हिस्सा है.

इसरो के मुताबिक सूर्य और पृथ्वी के बीच पांच लैग्रेन्जियन प्वाइंट हैं. एल1 बिंदु सूर्य को लगातार देखने के लिए एक बड़ा लाभ प्रदान करेगा. इसरो ने कहा कि सूर्य धरती का सबसे निकटतम तारा है और इसलिए अन्य की तुलना में इसका अधिक विस्तार से अध्ययन किया जा सकता है. इसरो ने कहा कि आकाशगंगा और अन्य आकाशगंगाओं के तारों के बारे में सूर्य के बारे में और भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है. सूर्य में कई विस्फोटक घटनाएं होती हैं और यह सौर मंडल में भारी मात्रा में ऊर्जा छोड़ता है. अगर ऐसी विस्फोटक सौर घटनाएं पृथ्वी की ओर बढ़ती हैं, तो यह पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष के वातावरण में कई तरह की गड़बड़ी पैदा कर सकती हैं.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.