No menu items!
Thursday, May 21, 2026
spot_img

Latest Posts

Rishabh Pant IPL 2025: दिल्ली छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में जाने वाले हैं ऋषभ पंत? आईपीएल को लेकर बड़ा अपडेट

Rishabh Pant CSK: आईपीएल 2025 को लेकर अभी से एक बड़ी खबर सामने आयी है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं.

Rishabh Pant IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर एक अहम खबर सामने आयी है. अगले सीजन में मेगा ऑक्शन होने वाला है. ऐसे में कई टीमें खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी. कई बड़े प्लेयर्स की टीमें बदलने वाली हैं. इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम भी जुड़ सकता है. अगर दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को रिलीट किया तो वे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक पंत सीएसके के फ्यूचर बन सकते हैं. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

दैनिक जागरण की एक खबर के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत के साथ खुश नहीं है. लिहाजा वह अगले ऑक्शन से पहले पंत को रिलीज कर सकती है. अगर पंत रिलीज किए गए तो वे महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं. पंत अनुभवी विकेटकीपर बैटर हैं. वे कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन दिल्ली उनसे खुश नहीं है.

दिल्ली ने 2023 में 16 करोड़ में किया था रिटेन –

ऋषभ पंत ने 2016 में डेब्यू किया थे. वे तब से अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही हैं. पंत को दिल्ली ने 2016 में 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसके बाद 2018 में 8 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया. पंत को 2022 से 16 करोड़ रुपए मिलने लगे. वे 2023 में भी इसी प्राइस के साथ रहे. लेकिन एक्सीडेंट की वजह से 2024 में नहीं खेल पाए. अब वे टीम से बाहर हो सकते हैं.

आईपीएल में दमदार रहा है पंत का रिकॉर्ड –

ऋषभ आईपीएल में अभी तक 111 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 3284 रन बनाए हैं. पंत आईपीएल में 1 शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं. पंत के लिए 2018 का सीजन शानदार रहा था. उन्होंने 14 मैचों में 684 रन बनाए थे. इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे. उन्होंने 2019 में 488 रन बनाए थे.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.