No menu items!
Wednesday, November 4, 2026
spot_img

Latest Posts

चंडीगढ़ : केवल सिंह ढिल्लों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण, पिछले समय के दौरान पार्टी द्वारा की गई गतिविधियों तथा आने वाले समय की राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस मुलाकात के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर पंजाब में पार्टी के संगठन का और विस्तार करने, बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने, युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी बढ़ाने तथा लोगों के साथ सीधे संपर्क को और मजबूत करने के संबंध में भी विचार साझा किए गए।

मुलाकात के दौरान आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की भविष्य की योजनाओं और चुनावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। पंजाब में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों को और तेज करने, जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.