No menu items!
Friday, October 30, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब में स्टूडेंट लिविंग का नया दौर! PLPB और ऑरस मिलकर बनाएंगे 3,000 स्टूडियो अपार्टमेंट

-सुमित सिंगला, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, पीएलपीबी ने कहा कि “

पीएलपीबी वेलनेस सिटी की सफलता के बाद ऑरस के साथ मिलकर करीब 3,000 स्टूडियो अपार्टमेंट विकसित करने की योजना है। अगले 4 से 5 वर्षों में राजपुरा के साथ मोहाली, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और बठिंडा जैसे प्रमुख शहरों में इस परियोजना का विस्तार किया जाएगा।”,

-द हाइव हॉस्टल्स और ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज जैसे प्रतिष्ठित नेशनल स्टूडेंट लिविंग ब्रांड्स के संस्थापक भरत अग्रवाल इस साझेदारी को लेकर उत्साहित

चंडीगढ़

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पीएलपीबी इंफ्रा ने ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज के साथ साझेदारी की है। ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज प्रीमियम स्टूडेंट लिविंग ब्रांड है, जिसकी स्थापना भरत अग्रवाल ने की है। भरत अग्रवाल ने द हाइव हॉस्टल्स की भी स्थापना की थी, जो स्टूडेंट हाउसिंग और को-लिविंग स्पेस का एक प्रतिष्ठित नेटवर्क है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य चंडीगढ़ और पंजाब में आर्गेनाइज्ड स्टूडेंट हाउसिंग के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करना है।

इस साझेदारी का पूरा विवरण सुमित सिंगला, सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी), पीएलपीबी और द हाइव हॉस्टल्स के संस्थापक तथा ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) भरत अग्रवाल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा किया।

अग्रवाल ने 2019 में सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ मिलकर द हाइव हॉस्टल्स की सह-स्थापना की थी। उन्होंने भारत के 11 से अधिक शहरों में इसके विस्तार का नेतृत्व किया है। इसके तहत टेक्नोलॉजी आधारित और कम्युनिटी पार्टनरशिप पर केंद्रित हाउसिंग मॉडल विकसित किया गया है।

सिंगला ने बताया कि ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज का पहला प्रोजेक्ट जीरकपुर-पटियाला रोड पर राजपुरा की ओर स्थित पीएलपीबी वेलनेस सिटी में स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में प्रीमियम स्टूडेंट लिविंग, बेहतर लाइफस्टाइल और प्रोफेशनल तरीके से संचालित हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.