No menu items!
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब : 13 साल के सूखे के बाद पंजाब अंडर-19 ने फिर जीती वीणू मांकड़ ट्रॉफी एलीट

पंजाब अंडर-19 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई अंडर-19 को 7 विकेट से हराकर 2026-27 वीणू मांकड़ ट्रॉफी एलीट का खिताब अपने नाम कर लिया। द डेली कॉलेज, इंदौर में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार खेल दिखाया।

टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित पारी में 281/9 रन बनाए। मुंबई की ओर से अर्जुन गडोया ने शानदार 109 रनों की पारी खेली, जबकि हर्ष गायकवाड़ ने 61 गेंदों पर 66 रन बनाए।

पंजाब की ओर से गेंदबाजी में साहिबजोत वीर सिंह, वीर सिंह और ईशान सूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए, जबकि जयप्रताप जौल ने एक विकेट लिया।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने शानदार बल्लेबाजी की। प्रांशु प्रताप ने 40 रन बनाए, जबकि सागर विर्क ने शानदार शतक जड़ते हुए 111 रनों की मैच विजयी पारी खेली। ऋषभ गुप्ता ने 59 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कप्तान अर्जुन राजपूत ने अंत तक नाबाद रहते हुए मात्र 33 गेंदों पर 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली और पंजाब को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

इस जीत के साथ पंजाब अंडर-19 ने 13 साल के सूखे के बाद वीणू मांकड़ ट्रॉफी एक बार फिर पंजाब की झोली में डाल दी।

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब अंडर-19 को दी बधाई

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब अंडर-19 टीम को वीणू मांकड़ ट्रॉफी एलीट का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि 13 साल के सूखे के बाद वीणू मांकड़ ट्रॉफी को दोबारा पंजाब लाना बेहद गर्व की बात है।

उन्होंने कप्तान अर्जुन राजपूत, सागर विर्क, प्रांशु प्रताप, ऋषभ गुप्ता, उमेश गिल सहित पूरी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कोचिंग स्टाफ, चयनकर्ताओं, सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े प्रत्येक सदस्य की मेहनत की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि यह जीत पंजाब के युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का परिणाम है तथा यह खिताब आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए टीम का मनोबल बढ़ाएगा।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूरे प्रबंधन की ओर से भी पंजाब अंडर-19 टीम, कोचिंग एवं सपोर्ट स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी गई। साथ ही पंजाब के सभी क्रिकेट प्रेमियों का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने टीम का लगातार हौसला बढ़ाया।

PCA प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि पंजाब की टीमें आने वाले समय में भी BCCI के विभिन्न टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए और अधिक खिताब पंजाब की झोली में डालेंगी। खास तौर पर रणजी ट्रॉफी में भी पंजाब की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पूरे पंजाब को उम्मीद है कि इस सीजन में पंजाब की टीमें कई और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.