No menu items!
Tuesday, September 29, 2026
spot_img

Latest Posts

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

आज विश्व ह्दय दिवस (वर्ल्ड हार्ट डे) के मौके पर यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, डॉ.आर.के.जसवाल, सीनियर डायरेक्टर और हेड, कार्डियोलॉजी विभाग और डायरेक्टर, कैथलैब्स ने लोगों को दिल की बीमारियों और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने हार्ट अटैक की जल्द पहचान और समय पर इलाज की अहमियत पर ज़ोर दिया।

अस्पताल की वर्ल्ड हार्ट डे की थीम “जब दिल की हो बात, तो दिल पे ले” के तहत, डॉ. जसवाल ने हार्ट अटैक या एसटी–एलीवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (स्टेमी) के बारे में बात की। यह हार्ट अटैक का एक गंभीर रूप है जो तब होता है जब दिल तक खून पहुंचाने वाली कोई नस अचानक ब्लॉक हो जाती है।

डॉ. जसवाल ने कहा कि “चूंकि दिल की मांसपेशियां मेटाबॉलिक रूप से बहुत ज़्यादा सक्रिय होती हैं, इसलिए वे पर्याप्त खून के बहाव के बिना ज़्यादा देर तक जीवित नहीं रह सकतीं और तेज़ी से डैमेज होने लगती हैं। हार्ट अटैक शुरू होने के बाद पहले एक से दो घंटों के दौरान डैमेज होने और अचानक हार्ट फेल होने का खतरा सबसे ज़्यादा होता है; इस समय को अक्सर हार्ट अटैक के इलाज का ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है।”

इलाज की ज़रूरत और तेज़ी को समझाते हुए डॉ. जसवाल ने कहा कि “हार्ट अटैक की तुलना दिल में आग लगने से की जा सकती है। ब्लॉक हुई आर्टरी (धमनी) को जितनी जल्दी और असरदार तरीके से खोला जाएगा, दिल की मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को सीमित करने, जटिलताओं को रोकने और मरीज़ के ठीक होने की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी।”

डॉ. जसवाल ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि लक्षणों को पहचानना और बिना देरी किए इमरजेंसी मेडिकल मदद लेना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि “सीने में बेचैनी या दर्द; एक या दोनों हाथों, कंधों, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या बेचैनी; सांस फूलना; ठंडे पसीने आना; जी मिचलाना या उल्टी होना; चक्कर आना या बेहोश हो जाना; अचानक बहुत ज़्यादा थकान या कमज़ोरी महसूस होना; और दिल की धड़कन का तेज़ या अनियमित होना—इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। अक्सर मरीज़ और उनके परिवार की तरफ़ से ही इलाज में देरी होती है क्योंकि वे हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों और लक्षणों को पहचान नहीं पाते। हार्ट अटैक का शक होने पर तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए।”

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.