No menu items!
Sunday, August 23, 2026
spot_img

Latest Posts

रायकोट में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की अहम बैठक

हलका रायकोट में पंजाब कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, मिल सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष प्रो. इमैनुएल नाहर ने विशेष रूप से शिरकत की।

बैठक के दौरान क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी प्रमुख हस्तियों, धार्मिक नेताओं, विशप साहिबान और पादरी साहिबान के साथ गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रो. इमैनुएल नाहर ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग हमेशा से समाज का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है और इस समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी धार्मिक नेताओं और समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारे और एकता को बनाए रखने का आह्वान किया।


अध्यक्ष नाहर ने आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में शांति, विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से अपील की कि वे अभी से एकजुट होकर लोगों को जागरूक करें और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने के लिए लामबंद हों।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कामिल सिंह ने पहुँचे हुए सभी धार्मिक नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हलका रायकोट में अल्पसंख्यक विभाग और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके पार्टी संगठन को मजबूत करेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, धार्मिक प्रतिनिधि और पार्टी समर्थक उपस्थित थे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.